Child Development and Pedagogy

RTE ACT 2009 Important Questions in Hindi

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009

नमस्कार! दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 से संबंधित (RTE ACT 2009 Important Questions in Hindi) प्रश्नों को आपके साथ शेयर कर रहे हैं। RTE ACT 2009 Teaching Exam जैसे- REET, CTET,UPTET,RTET,NVS ,DSSSB की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है।इस टॉपिक से सभी टीचिंग एग्जाम में प्रश्न अवश्य ही पूछे जाते हैं।इन प्रश्नों के अध्ययन से आपको आगामी परीक्षा में इससे संबंधित प्रश्नों को हल करने में काफी मदद मिलेगी। तो आइए जानते हैं, इस अधिनियम व इससे संबंधित कुछ प्रश्न के बारे में।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीआई क्या है?

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है जिससे भारत का प्रत्येक बच्चा अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपना भविष्य को उज्जवल कर सके तथा इसके साथ ही देश की उन्नति में सहयोग प्रदान कर सके।

कब लागू हुआ ?

शिक्षा का अधिकार का निर्माण वर्ष 2009 में किया गया था इसे 1 अप्रैल 2010 से संपूर्ण भारत में लागू किया।

अधिनियम का इतिहास

दिसंबर दो हजार दो अनुच्छेद 21(a) भाग 3 के माध्यम से 86 वें संशोधन विधेयक में 6 से 14 साल के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार माना गया।

यह विधेयक क्यों महत्वपूर्ण है?

  • इसमें निशुल्क और अनिवार्य प्रारंभिक तथा माध्यमिक शिक्षा का कानूनी प्रावधान है।
  • प्रत्येक इलाके में एक स्कूल प्रावधान है।
  • इसके अंतर्गत एक ही स्कूल निगरानी समिति के गठन का प्रावधान है जो समुदाय के निर्वाचित गतिविधियों के माध्यम स्कूल की कार्यप्रणाली की निगरानी करेगी।
  • 6-14 साल की आयु किसी भी बच्चे को नौकरी में नहीं रखने का प्रावधान है।
  • 6 से 14 साल की आयु के वर्गों को चुनने का क्या उद्देश्य है।

(RTE ACT 2009 Important Questions in Hindi)

विधेयक में सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से प्रारंभिक से ही माध्यमिक स्कूल तक की शिक्षा देने पर जोर दिया गया है और इस आयु के बच्चों को शिक्षा देने से उनके भविष्य का आधार तैयार हो सकेगा।

RTE ACT-2009 Important Questions

प्रश्न शिक्षा अधिकार नियम देशभर में कब लागू हुआ?

उत्तर 1 अप्रैल 2010

प्रश्न निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी कब दी गई थी?

उत्तर अगस्त 2009

प्रश्न अधिनियम के विभिन्न नियमों को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय कपिल सिब्बल ने कब मंजूरी प्रदान की?

उत्तर 13 फरवरी 2010

प्रश्न 1 अप्रैल 2010 से लागू किए जाने की घोषणा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा किस दिन की गई थी?

उत्तर 22 फरवरी 2010

प्रश्न अनिवार्य शिक्षा से क्या तात्पर्य है?

उत्तर 6 से 14 वर्ष के बालकों का विद्यालय में प्रवेश उपस्थिति और अनिवार्य शिक्षा सुनिश्चित करना

प्रश्न राजस्थान निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2010 के अनुसार प्राथमिक विद्यालय है?

उत्तर कक्षा 1 से 5 तक शिक्षा देने वाले विद्यालय

प्रश्न निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा से तात्पर्य है?

उत्तर कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षा

प्रश्न शिक्षा का अधिकार कानून किस राज्य पर लागू नहीं था?

उत्तर जम्मू कश्मीर

प्रश्न निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार आरटीआई एक्ट 2009 की किस धारा से संबंधित है?

उत्तर धारा 3

प्रश्न राजस्थान में आरटीई एक्ट 2009 को कब से लागू किया गया?

उत्तर 29 मार्च 2011

प्रश्न आरटीई एक्ट 2009 बिल सर्वप्रथम किस सदन में पेश किया गया?

उत्तर राज्यसभा 20 जुलाई 2009

प्रश्न राजस्थान सरकार द्वारा आरटीई की नियमावली की अधिसूचना कब जारी की गई?

उत्तर 29 मार्च 2011

प्रश्न आरती एक 2009 को कानूनी अधिकार बनाने हेतु कौन सा संविधान संशोधन किया गया था?

उत्तर 86 वा संविधान संशोधन

प्रश्न निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा को मूल अधिकार के रूप में किस अनुच्छेद से जोड़ा गया है?

उत्तर अनुच्छेद 21 ए

प्रश्न निशुल्क शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षक छात्र अनुपात होगा?

उत्तर 1:30

प्रश्न आरटीई एक्ट 2009 के तहत शिक्षक के लिए 1 सप्ताह में न्यूनतम कार्य कितने घंटे करना अनिवार्य है?

उत्तर 45 घंटे

प्रश्न आरटीआई एक्ट के तहत प्राथमिक स्तर पर न्यूनतम शैक्षणिक घंटे का कार्य दिवस हैं?

उत्तर 800 घंटे 200 दिन

प्रश्न आईटी एक्ट 2009 के अनुसार कक्षा 6 से 8 हेतु छात्र शिक्षक अनुपात होना चाहिए?

उत्तर 35 : 1

प्रश्न प्राथमिक स्तर पर यदि 150 से अधिक बच्चे हो तो क्या प्रावधान है?

उत्तर एक प्रधान अध्यापक 6 शिक्षक

प्रश्न उच्च प्राथमिक स्तर पर कितने बच्चे होने पर प्रधान अध्यापक की नियुक्ति होगी?

उत्तर 100 से अधिक

प्रश्न आरटीई एक्ट 2009 के तहत निजी स्कूलों में कितने प्रतिशत सीटें निर्धन विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं?

उत्तर 25%

प्रश्न स्कूल मैनेजमेंट कमिटी एसएमसी में अध्यक्ष कौन होता है?

उत्तर अभिभावक

प्रश्न आरटीई एक्ट 2009 के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक यदि प्रवेश दिए गए सदस्यों की संख्या 200 से अधिक है तो विद्यार्थी शिक्षक अनुपात क्या होगा?

उत्तर 40 : 1

प्रश्न आईटी एक्ट के तहत उच्च प्राथमिक स्तर पर न्यूनतम शैक्षणिक घंटे का कार्य दिवस है?

उत्तर 1000 घंटे 220 दिन

प्रश्न आईटी एक्ट की किस धारा में यह बताया गया है कि बच्चों को शारीरिक दंड देना और प्रताड़ित करना मना है?

उत्तर धारा 17

प्रश्न शिक्षण का सत्तावादी इस पर स्तर केंद्रित है?

उत्तर- शिक्षक केंद्रित

प्रश्न निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम,अधिनियमित किया गया?

उत्तर- भारत की संसद द्वारा

प्रश्न निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का बालक को का अधिकार 2009 के अंतर्गत, किसी भी अध्यापक को किस कार्य के लिए नहीं लगाया जा सकता?

उत्तर पल्स पोलियो कार्यक्रम में

प्रश्न RTE 2009 में कौन सी धारा में उल्लेख किया गया है कि राज्यों में प्रत्येक राज्य अपना RTE नियमावली बनाएगा?

उत्तर धारा 38 अध्याय 7

प्रश्न राजस्थान में RTE विल का क्या नाम है?

उत्तर राजस्थान निशुल्क तथा अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम 2011

 

दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपके साथ RTE ACT-2009 के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों (RTE ACT 2009 Important Questions in Hindi) को आपके साथ शेयर किया आशा है।इन प्रश्नों के अध्ययन से आपको आपके आने वाली सभी टीचिंग एग्जाम मैं काफी मदद मिलेगी। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Studysafar.com पर विजिट करते रहें। आपको आने वाली सभी एग्जाम्स के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं!!!!

Read Many More:-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button