REET 2022

REET 2022: ‘सिगमंड फ्रायड’ का सिद्धांत एवं परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न यहां पढे

Sigmund Freud Theory Based MCQ For REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई माह में आयोजित होने वाली है । इस परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा 23 और 24 तारीख को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर देनी चाहिए, क्योंकि परीक्षा में अब कुछ ही माह का समय बचा है। यहां पर हम रीट परीक्षा 2022 के लिए शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत सिगमंड फ्रायड का सिद्धांत और परीक्षा में पूछे जाने वाले इससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। जो की परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन परीक्षा में उत्तम परिणाम दिला सकता है।

सिगमंड फ्रायड का मनोविश्लेषण सिद्धांत (Sigmund Freud’s psychoanalytic theory)

प्रतिपादक – सिग्मंड फ्रायड

निवासी – ऑस्ट्रिया (वियना)

“इस सिद्धांत का प्रतिपादन सिगमंड फ्रायड ने किया था , जो कि ऑस्ट्रिया के निवासी थे इस सिद्धांत में मध्य मस्तिष्क का विश्लेषण किया जाता है।”

फ्राइड ने मन की अवस्थाएं /दशाएं बताइए

(1) चेतन मन (conscious mind)

  •  चेतन मन 10% कार्य करता है
  • चेतन मन में से समस्त अनुभव) इच्छायें, प्रेरणायें, संवेदनायें आती हैं। जिनका सम्बन्ध वर्तमान समय से होता है और जिसमें व्यक्तित्व जाग्रतावस्था में होता है। 
  • अत: केवल वर्तमान संबंध होने के कारण चेतन मन व्यक्तित्व के अत्यन्त सीमित पहलू का प्रतिनिधित्व करता है।

(2) अर्द्धचेतन मन (half conscious mind)

  • यह चेतन एवं अचेतून के मध्य की स्थिति है। इस अवस्था में व्यक्तित्व न तो पूरी तरह जाग्रत अर्थात् चेतन होता है। और न ही पूरी तरह से अचेतेना
  • फ्रायड का मानना है कि अदधचेतन मन में ऐसी इच्छाएं, भावनायें एवं अनुभूतियां आती हैं, किन्तु प्रयास करने पर चेतन स्तर पर आ जाती है। अवचेतन मन को सुलभस्मृति के नाम से भी जाना जाता है।

(3) अचेतन मन  (unconscious mind)

  • अचेतन शब्द, चेतन के ठीक विपरीत है अर्थात् जो चेतना से परे हो, वह अचेतन है।
  • फ्रायड ने व्यक्तित्व के आकारात्मक मॉडल में चेतन एवं अर्द्धचेतन की तुलना में अचेतन को कहीं अधिक महत्वपूर्ण माना है।
  • उनके अनुसार मनुष्य का व्यवहार अचेतन अनुभूतियाँ इच्छाओं एवं प्रेरणाओं से ही सर्वाधिक प्रमाणित होता है।

फ्रायड ने (Personality) व्यक्तित्व को तीन भागों में बांटा है

(i) Id (इदम्) :- इसमें व्यक्ति की शारीरिक और मूल आवश्यकताएं है जैसे भूख, प्यास, Sex आदि को Satisfied करना होता है यह सामाजिक आवश्यकताओं और नैतिक मूल्यों की चिंता किए बिना इच्छाओं की पूर्ति पर बल देता है।

(ii) Ego (अहम) :- यह आवश्यकताओ या इच्छाओं की संतुष्टि की योजना का निर्माण करता है और उसका implementation करता है या परिणामों की चिंता करता है।

(iii) पराअहम् (Super Ego) :- यह समाज द्वारा नैतिक सूत्रों के According काम करता है यानी जिस व्यक्ति के अंदर Super Ego ज्यादा होगी वह बुरे कामों से उतना ही दूर होगा जैसे, चोरी ना करना या झूठ ना बोलना ।

सिगमंड फ्रायड के सिद्धांत पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न— MCQ on Sigmund Freud Theory For REET Exam 2022

Q. फ्रायड के मनोविश्लेषण के सिद्धांत द्वारा समझ जा सकता है?

(a) चेतना के स्तर को

(b) व्यक्तित्व की संरचना को

(c) यहां रक्षात्मक युक्तियों को

(d) उपर्युक्त सभी

Ans:- (d)

Q. वे भावनाएं जिनके प्रति लोग तब जागरूक होते हैं जब ध्यान केंद्रित करते हैं?

(a) चेतन

(c) पूर्वचेतन

(c) अचेतन

D. इनमें से कोई नहीं

Ans:- (b)

Q. व्यक्ति की मूल प्रावृत्तिक ऊर्जा का स्रोत होता है?

(a) इदं

(b) अहं

(c) पराहम

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (a)

Q. सत्य कथन है –

(a) यदि पराहम हावी हो जाए तो व्यक्ति की असन्तुष्ट इच्छाएं उसे कुसमायोजित कर देती है जिसके फलस्वरूप व्यक्ति में विक्षिप्तावस्था जन्म लेती है

(b) यदि व्यक्ति का इदं हावी हो जाए तो व्यक्ति अराजक असामाजिक बन जाता है।

(c) A व B दोनों

(d). इनमें से कोई नहीं

Ans:- ©

Q. फ्रायड के अनुसार वह अवस्था जब कामेच्छा सबसे कम परिलक्षित होती है?

(a) मुख चूषण

(b) गुदीय

(c) लैंगिक

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (d)

Q. जब बालक विकास की एक अवस्था से दूसरी अवस्था में जाता है तो वह स्वयं को समायोजित कर लेता है अगर ऐसा ना हो तो वह कुसमायोजित हो जाता है,यह स्थिति क्या कहलाती है

(a) मनोसामाजिक विकार

(b) स्थिरण

(c) अंतरण

(d) इदं का हावी हो जाना

Ans:- (b)

Q. फ्रायड का मत था कि स्वप्न का उद्देश्य ?

(a) इच्छाओं की पूर्ति करना है

(b) आरंभिक अनुभूतियों का प्रत्याहान है

(c) सृजनात्मक चिंताओं की अभिव्यक्ति करना है

(d) स्मृति की वृद्धि करना है

Ans:- (a)

Q. फ्रायड के अनुसार आक्रामक व्यवहार का सम्बंध किससे होता है ?

(a) तनाव से

 (b) चिंता से

(c) मृत्यु मूल प्रवृति से

 (d) जीवन मूल प्रवृत्ति से

Ans:- ©

Q. सिगमंड फ्रायड ने चेतन व अचेतन मन का अनुपात बताया है ?

(a) 1/10:10/9

(b) 10/1: 1/9

(c) 10/1:9/10

(d) 1/10: 9/10

Ans:- (d)

Q. एक संतुलित व्यक्त्वि वह है जिसमे ? 

(a) इदम एवम परम् अहम के बीच सन्तुलन स्थापित किया जाता है ? 

(b) इदम एवं अहम के बीच संतुलन स्थापित किया जाता है 

(c) अहम एवं परम् अहम के बीच सन्तुलन स्थापित किया जाता है

(d) मजबूत अहम को बनाया जाता है

Ans:- (d)

Read More:-

REET 2022 Intelligence MCQ: रीट परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए ‘बुद्धि’ पर आधारित इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

REET Education Psychology: ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ से जुड़े इन सवालों का जवाब दें और जाने अपनी तैयारी का लेवल

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button