RRB Group D

RRB Group D Indian Geography: ग्रुप डी परीक्षा में ‘नदियों के उद्गम स्थल’ से जुड़े 1 से 2 सवाल पूछे जा रहे हैं यहां पढ़े संभावित प्रश्न

RRB GROUP D MCQ on Origin Of Rivers: लगभग 1 करोड़ उम्मीदवारों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली ग्रुप डी परीक्षा के आयोजन का क्रम अभी जारी है। वर्तमान में अभी परीक्षा के चौथे चरण के आयोजन की प्रक्रिया आरआरबी द्वारा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा देशभर के कई केंद्रों में ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जा रही है जिसमें रोजाना लाखों अभ्यर्थी रेलवे में अपनी जॉब पाने के लिए सम्मिलित हो रहे हैं।

अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हो तो आज के इस लेख में हमने नदियों के उद्गम स्थल से संबंधित प्रश्न साझा किए है जो कि परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले,दूसरे एवं तीसरे चरणों की सभी परीक्षाओं में इस टॉपिक से जुड़े प्रश्न देखे गए है। अतः इन प्रश्नों की मदद से अभ्यर्थी परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ सफलता अर्जित कर सकेंगे। इन सवालों को आप परीक्षा में अपने बेहतर स्कोर के लिए एक नजर अवश्य पढ़ ले।

Important MCQ on Origin Of Rivers For RRB GROUP D EXAM—रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए नदियों के उद्गम स्थल से संबंधित प्रश्न

1. झेलम नदी’ कहाँ से निकलती है ? 

A. धौलागिरी पर्वत (नेपाल हिमालय)

B. शेषनाग झील (जम्मू कश्मीर)

C. मानसरोवर झील (तिब्बत)

D.विंध्याचल पर्वत (मध्यप्रदेश)

Ans- B 

2. ‘सतलुज नदी’ का उद्गम स्थल कहाँ से होता है ?

A. राकसताल (तिब्बत)

B. अन्नामलाई (पश्चिमी घाट) 

C. पश्चिमी घाट (तमिल नाडु)

D. गंगोत्री हिमनद (उत्तराखंड)

Ans-A 

3. ‘सिन्धु (इंडस) नदी’ कहाँ से निकलती है ?

A. सिहावा श्रेणी (छत्तीसगढ़)

B. मानसरोवर झील (तिब्बत)

C. रोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश) 

D. हुबली (कर्नाटक)

Ans- B

4. ‘चिनाब नदी’ का उद्गम स्थल क्या है ? 

A. शिमोगा जिला (कर्नाटक) 

B. त्र्यम्बकेश्वर पहाड़ी (महाराष्ट्र)

C. बरालाचा दर्रा (हिमाचल प्रदेश)

D. अरावली श्रेणी (राजस्थान)

Ans- C 

5. गंगा नदी’ कहाँ से निकलती है ? 

A. जम्बोती घाट (कर्नाटक)

B. गंगोत्री हिमनद (उत्तराखंड)

C. मानसरोवर झील (तिब्बत)

D. अन्नामलाई (पश्चिमी घाट)

Ans- B

6. ‘व्यास नदी’ का उद्गम स्थल क्या है ?

A. व्यास कुंड (हिमाचल प्रदेश) 

B. राकसताल (तिब्बत)

C. सिहावा श्रेणी (छत्तीसगढ़) 

D.अलवरकुरीची, पश्चिमी घाट (तमिलनाडु)

Ans- A 

7. ‘रावी नदी’ कहाँ से निकलती है ?

A. हुबली कर्नाटक

B. चिकबल्लापुर (कर्नाटक)

C. काकरी बरडी पहाड़ी (मध्य प्रदेश) 

D. रोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश)

Ans- D

8. यमुना नदी का उद्गम स्थल क्या है ?

A. शिमोगा जिला (कर्नाटक)

B. क्योंझर पहाड़ी (ओडीशा)

C. यमनोत्री हिमनद (उत्तराखंड) 

D. छोटा नागपुर पठार (झारखंड)

Ans- C

9. गंडक नदी’ का उद्गम स्थल क्या है ? 

A. धौलागिरी पर्वत (नेपाल हिमालय)

B. राकसताल (तिब्बत) 

C. काकरी बरडी पहाड़ी (मध्य प्रदेश) 

D. जम्बोती घाट (कर्नाटक)

Ans- A 

10. ‘घाघरा (करनाली) नदी’ कहाँ से निकलती है ? 

A. रोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश)

B. हुबली कर्नाटक

C. अलवरकुरीची, पश्चिमी घाट (तमिलनाडु) 

D. मानसरोवर झील (तिब्बत)

Ans- D

11.चम्बल नदी’ कहाँ से निकलती है ? 

A. जानापाव की पहाड़ी (मध्य प्रदेश)

B. विंध्याचल पर्वत (मध्यप्रदेश)

C. अरावली श्रेणी (राजस्थान) 

D. बरालाचा दर्रा (हिमाचल प्रदेश)

Ans- A 

12. ‘कोसी नदी’ कहाँ से निकलती है ? 

A. मानसरोवर झील (तिब्बत)

B. सिहावा श्रेणी (छत्तीसगढ़)

C. अरुण धारा (नेपाल)

D. गंगोत्री हिमनद (उत्तराखंड)

Ans- C

13. गोमती नदी’ कहाँ से निकलती है ?

A. फुलहर झील (उत्तर प्रदेश) 

B. काकरी बरडी पहाड़ी (मध्य प्रदेश) 

C. क्योंझर पहाड़ी (ओडीशा)

D. विंध्याचल पर्वत (मध्यप्रदेश)

Ans- A

14. ‘सोन नदी’ का उद्गम स्थल क्या है ? 

A. बरालाचा दर्रा (हिमाचल प्रदेश)

B. चिकबल्लापुर (कर्नाटक)

C. अमरकंटक पहाड़ी (मध्य प्रदेश)

D. जानापाव की पहाड़ी (मध्य प्रदेश)

Ans-  C

15. ‘बेतवा नदी’ कहाँ से निकलती है ?

A. विंध्याचल पहाड़ी (मध्यप्रदेश) 

B. छोटा नागपुर पठार (झारखंड) 

C. अन्नामलाई (पश्चिमी घाट)

D. यमनोत्री हिमनद (उत्तराखंड)

Ans- A

Read More:-

RRB Group D Biology: चौथे चरण की परीक्षा में पूछे जा रहे है ‘जीव विज्ञान’ से जुड़े कुछ इस लेवल के सवाल अभी पढ़ें!

[19 September All Shift] RRB Group D: अगली शिफ्ट में शामिल होने से पहले 19 सितंबर को पूछे गए ‘विज्ञान’ के इन सवालों पर डालें एक नजर

रेलवे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button