RRB NTPC

RRB NTPC 2022: भारत की रैंकिंग के जुड़ें ये सवाल, परीक्षा में जरूर पूछे जाएँगे, अभी पढ़ें

India’s Rank In Various Indexes 2022 MCQ: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा अगले माह से आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है. परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC CBT -1 परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट  (March 31, 2022) जारी किया है. जिसमें सफल अभ्यर्थी अब CBT-2 परीक्षा में बैठेंगे यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके बेहद काम की है.

RRB NTPC CBT 2 परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए अभ्यर्थी को जनरल अवेयरनेस विषय (General Awareness subject) पर पकड़ बनाना बेहद आवश्यक है. चूकी यह एक विशाल विषय है जिससे पूरी तरह से कवर कर पाना अभ्यर्थी के लिए आसान नहीं है परंतु रेलवे भर्ती परीक्षाओं में जनरल अवेयरनेस के कुछ चुनिंदा टॉपिक से हमेशा सवाल पूछे जाते हैं. और इन्हीं में से एक है भारत की विभिन्न सूचनाओं में रैंकिंग से जुड़े सवाल, रेलवे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इस टॉपिक से हमेशा ही प्रश्न पूछे जाते हैं. इसीलिए इस आर्टिकल में हमने भारत की विभिन्न इंडेक्स में रैंकिंग से जुड़े बहुविकल्पी सवाल शेयर कर रहे हैं जिन्हें आपको एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें- [9 April 2022] General Awareness Quiz 3: RRB NTPC CBT 2/Group D

अगले माह से शुरू होने जा रही रेलवे भर्ती परीक्षा में पूछे जाएँगे ये सवाल- RRB NTPC CBT 2 Exam 2022

प्रश्न-1. संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क द्वारा जारी ‘विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 (World Happiness Index 2022) में भारत किस स्थान पर रहा है ?

A.121

B.136

C.119

D.103

Ans. B

प्रश्न-2. वर्ष 2022 में जारी ‘भारत प्रेस स्वतंत्रता रिपोर्ट 2021 (India Press Freedom Report 2021)’ के अनुसार पत्रकारों पर सबसे ज्यादा हमले किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में हुए ?

A. पंजाब

B. नई दिल्ली

C. जम्मू कश्मीर

D. उत्तर प्रदेश

Ans. C

प्रश्न-3. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 (Henley Passport Index 2022) में भारत किस स्थान पर रहा है ?

A. 83वें

B. 90वें

C. 49वें

D. 115वें

Ans. A

प्रश्न-4. फरवरी 2022 में जारी रिपोर्ट के अनुसार किस कंपनी ने 2021 में इंटेल को दुनिया की शीर्ष सेमीकंडक्टर कंपनी के रूप में पीछे छोड़ दिया है। ?

A. Nvidia

B. Vedanta

C.Samsung

D. Apple

Ans. C

प्रश्न-5.’ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2022 (Global Risks Report 2022) को किसने जारी किया है ?

A. संयुक्त राष्ट्र (UN)

B. विश्व आर्थिक मंच (WEF)

C. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

D. एशियाई विकास बैंक (ADB)

Ans. B

प्रश्न-6. हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी रिपोर्ट ‘हुरुन ग्लोबल U40 स्व-निर्मित अरबपति 2022 (HURUN Global U40 Self Made Billionaires 2022) ‘ में भारत किस स्थान पर रहा है ?

A. दूसरे

B. पहले

C. चौथे

Ans. C

प्रश्न-7, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 (Henley Passport Index 2022) में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है ?

A. जापान और सिंगापुर

B. जर्मनी और दक्षिण कोरिया

C. फ़िनलैंड, इटली, स्पेन

D. लक्ज़मबर्ग, अमेरिका

Ans. A

प्रश्न-8. ‘यूनाइटेड नेशंस एनवायरोमेंट प्रोग्राम (UNEP)’ द्वारा जारी वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट- 2022 (Annual Frontier Report 2022) के अनुसार दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण वाला शहर कौन-सा बना है ?

A. मुरादाबाद (भारत)

B. ढाका (बांग्लादेश)

C. मॉस्को (रूस)

D. इस्लामाबाद ( पाकिस्तान)

Ans. A

प्रश्न-10. स्विस फर्म ‘IQ Air’ द्वारा वर्ष 2022 में जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021 (World Air Quality Report 2021 ) ‘ में दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी कौन-सी बनी है ?

A. बीजिंग (चीन)

B. ढाका (बांग्लादेश)

C. अन जमेना (चाड)

D. नई दिल्ली (भारत)

Ans. D

प्रश्न-11. स्विस फर्म IQair द्वारा वर्ष 2022 में जारी ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021 (World Air Quality Report 2021)’ में दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित देश कौन-सा बना है ?

A. पाकिस्तान

B. भारत

C. बंगलादेश

D. अफगानिस्तान

Ans. C

प्रश्न-12. नाइट फ्रैंक द्वारा वर्ष 2022 में जारी ‘ग्लोबल होम प्राइस सूचकांक Q4 2021 (Global Home Price Index Q4 2021)’d fahr स्थान पर रहा है ?

A. 26वें

B. 39वें

C.51वें

D. 65वें

Ans. C

प्रश्न-13. रिसर्च प्लेटफार्म हुरुन द्वारा जारी M3M ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 (M3M Global Rich List 2022) रिपोर्ट के अनुसार एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने है ?

A. गौतम अडानी

B. मुकेश अंबानी

C. झोंग शानशैन

D. जैक मा

Ans. B

प्रश्न-14. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSI)’ द्वारा जारी रिपोर्ट ‘ऑल इंडिया विंटर एयर क्वालिटी एनालिसिस (All India Winter Air Quality Analysis)’ में भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा बना है ?

A. हैदराबाद (तेलंगाना)

B. सिंगरौली (मध्यप्रदेश)

C. गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश)

D. लुधियाना (पंजाब)

Ans. C

प्रश्न-15. ब्लूमबर्ग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ‘इक्विटी बाजार पूंजीकरण (Equity Market Capitalization)’ के मामले में भारत किस स्थान पर रहा है ?

A. पहले

B. तीसरे

C. दूसरे

D. पांचवे

Ans. D

इस आर्टिकल में हमने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा हेतु जनरल अवेयरनेस विषय के अंतर्गत भारत की विभिन्न सूचकांक में रैंक (India’s Rank In Various Indexes 2022 MCQ) पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों का अध्ययन किया है रेलवे एनटीपीसी सहित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की नवीनतम जानकारी तथा अध्ययन नोट्स हेतु आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जॉइन लिंक नीचे दी गई है

Read More:

RRB Group D Botany प्रैक्टिस सेट: क्या आपको पता है, वनस्पति विज्ञान के इन रोचक सवालों के जबाब

[9 April 2022] RRB NTPC CBT 2/Group D समसमायकी प्रश्न: रेलवे भर्ती परीक्षा में पूछे जाएँगे ये सवाल, अभी पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button