Super TET Exam 2022: यूपी सुपर टेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ‘हिंदी भाषा’ के ऐसे प्रश्न

Super TET Hindi MCQ Test: उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली सुपर टेट भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी किया जा सकता है।उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के माध्यम से 17 हजार से अधिक पदों पर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की जानी है इस परीक्षा के लिए लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां पर हमने आपके लिए हिंदी भाषा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर किए हैं, जोकि परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

यूपी सुपर टेट परीक्षा के लिए हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न— Hindi Important MCQ For Super TET Exam

Q. हिंदी साहित्य का प्रथम राजनैतिक उपन्यास है?

(अ) अपने खिलोने

(ब) आखिरी दांव

(स) वह फिर नहीं आई

(द) टेढ़े मेढ़े रास्ते

Ans. द

Q. इलाचंद्र जोशी किस प्रकार के उपन्यासकार है?

(अ) ऐतिहासिक

(ब) मनोविश्लेषणात्मक 

(स) आँचलिक

(द) प्रयोगवादी

Ans. ब

Q. सुभद्रा कुमारी चौहान की राष्ट्रवादी कविता झांसी की रानी उनके किस काव्य संग्रह में संकलित है?

(अ) झांसी की रानी 

(ब) मुकुल

(स) नीम

(द) त्रिधारा

Ans. द

Q. हिंदी एकांकी के जनक कौन माने जाते हैं?

(अ) पद्मसिंह शर्मा 

(ब) डॉ. रामकुमार वर्मा

(स) जयशंकर प्रसाद

(द) बद्रीनाथ भट्ट

Ans. ब

Q. छायावाद की लघुत्रयी में कौन शामिल नहीं है?

(अ) सियारामशरण गुप्त

(ब) रामकुमार वर्मा

(स) भगवतीचरण वर्मा

(द) महादेवी वर्मा

Ans. अ

Q. विशेषण और विशेष्य के योग से कौन-सा समास बनता है?

(क) द्विगु

(ख) द्वन्द्व

(ग) कर्मधारय

(घ) तत्पुरूष

Ans. ग

Q. ‘समास’ शब्द का अर्थ है?

(क) संक्षेप

(ख) व्यास 

(ग) टिप्पणी

(घ) सार

Ans. क

Q. मानहु मनिमय मौलि-माल आकृति अलबेली

(क) रूपक 

(ख) श्लेष

(ग) उत्प्रेक्षा

(घ) उपमा

Ans. ग

Q. पूत कपूत तो क्यों धन संचय पूत सपूत तो क्यों धन संचय ।।

(क) छेकानुप्रास

(ख) लाटानुप्रास

(ग) वृत्त्यनुप्रास

(घ) अन्त्यानुप्रास

Ans. ख

Q. उसी तपस्वी से लंबे थे, देवदार दो चार खड़े।

(क) अनुप्रास 

(ख) प्रतीप

(ग) रूपक

(घ) यमक

Ans. ख

Q. निम्नलिखित पंक्ति में कौनसा अलंकार है।

या अनुरागी चित्त की गति समुझैं नहिं कोय। ज्यों-ज्यों बूडै स्याम रंग, त्यों-त्यौं उज्जवल होय।।

(क) उत्प्रेक्षा

(ख) विरोधाभास 

(ग) उपमा

(घ) यमक

Ans. ख

Q. हिंदी साहित्य में सशक्त मनोवैज्ञानिक कथाधारा का प्रवर्तन किसने किया ?

(अ) रामवृक्ष बैनीपुरी

(ब) यशपाल

(स) भगवतीचरण वर्मा

(द) जैनेन्द्र कुमार

Ans. द

Q. हिंदी साहित्य के प्रथम सौंदर्यवादी आलोचक कौन माने जाते है?

(अ) नंददुलारे वाजपेयी 

(ब) नामवरसिंह

(स) डॉ. नगेन्द्र 

(द) रामविलास शर्मा

Ans. अ

ये भी पढे:-

Super TET Child Psychology MCQ: सुपर टेट की परीक्षा पूछे जा सकते हैं ‘बाल मनोविज्ञान’ से संबंधित यह सवाल

SUPER TET 2022 Sanskrit Grammar MCQ: ‘संस्कृत व्याकरण’ के ऐसे प्रश्न जो सुपर टेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़ें

इस आर्टिकल में हमने उत्तर प्रदेश सुपर टेट परीक्षा के ‘हिंदी भाषा’ (Super TET Hindi MCQ Test) पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न का अध्ययन किया। परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

1 thought on “Super TET Exam 2022: यूपी सुपर टेट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ‘हिंदी भाषा’ के ऐसे प्रश्न”

Leave a Comment