REET 2022

REET 2022 Educational Psychology: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ‘शिक्षा मनोविज्ञान’ के संभावित सवाल यहां पढ़े

Educational Psychology For REET 2022: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए रीट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा रीट 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई को किया जाएगा ।यदि आप भी राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो यहां पर दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। यहां पर हम शिक्षा मनोविज्ञान (Educational Psychology For REET 2022) पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण सवाल शेयर कर रहे हैं। जो कि आगामी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा में शिक्षा मनोविज्ञान से काफी प्रश्न पूछे जाते हैं ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा से पूर्व इन प्रश्नो को एक बार जरूर पढ़ लें।

शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न—Educational Psychology Practice Questions For REET Exam 2022

1. आधुनिक मनोविज्ञान के जन्मदाता कौन है?

A.बिने 

B.सिगमण्ड फ्रायड

C. विलियम वुण्ट

D. विलियम जेम्स

Ans. C

2. स्टेनफोर्ड बिने बुद्धि-लब्धि परीक्षण के लिए तय मानक के अनुसार सामान्य मंदित बालकों का बुद्धि-लब्धि प्रसार क्या है?

A. 55-50 से लगभग 70

B. 35-40 50-55

C. 20-25 से 35-40

D. 20 से नीचे

Ans. B

3.एक अध्यापक ने कक्षा में पढ़ाया कि ‘हाउस’ का बहुवचन ‘हाउसे’ तो इसी अधिगम से विद्यार्थी ने ‘माउस’ का बहुवचन ‘माउसेस’ कर दिया। यह उदाहरण किस प्रकार के अधिगम स्थानान्तरण का उदाहरण है?

A. धनात्मक स्थानान्तरण

B. ऋणात्मक स्थानान्तरण

C. शून्य स्थानान्तरण

D. द्विपार्शव स्थानान्तरण

Ans. B

4. एच. शेल्डन ने सभी मनुष्यों के शारीरिक आयामों को गोलकाय, मध्यकाय और लम्बकाय श्रेणियों में विभक्त किया है। व्यक्तित्व का यह सिद्धानत कहलाता है 

A. प्रारूप सिद्धान्त ( प्रकार सिद्धांत)

B. शीलगुण सिद्धांत

C. मनोविश्लेषण सिद्धांत

D. घटना-क्रिया विज्ञान सिद्धांत

Ans. A

5. इनमें से कौनसी अवस्था में शारीरिक विकास की दर सबसे धीमी गति से होती है?

A. किशोरावस्था

B. बाल्यावस्था

C. शैशवावस्था

D. भ्रूणावस्था

Ans. B

6. एक कक्षा में विद्यार्थी समूहों में एक प्रायोजना पर मिलकर कार्य करते है, यह एक उदाहरण है

A. अनुदेशनात्मक उपागम का

B. व्यवहारपरक उपागम का

C. सामाजिक निर्मितवादी उपागम का

D. सूचना प्रसाधन उपागम का

Ans. C

7. निम्नलिखित में से कौनसा कथन एक बालक का एक व्यक्ति के रूप में विकास के बारे में सही हैं?

A. विकास आनुवांशिकी का परिणाम है।

B. विकास एक यादृच्दिक प्रारूप द्वारा होता है।

C. विकास एक संचयी प्रक्रिया है।

D. विकास के विभिन्न पक्ष पृथक है।

Ans. C

8. बालकों के आत्म-प्रत्यय विकास के लिए निम्नलिखित में से कौनसा तरीका उपयुक्त नहीं

A. समस्याओं से बचने के लिए सलाह देना।

B. बालकों को निर्णय लेने कि स्वतंत्रता देना।

C. व्यवहार के लिए स्पष्ट संदर्शिक पथ स्थापित करना।

D. बिना शर्त के स्वीकार्यता और प्रेम को सम्प्रेषित करना।

Ans. A

9. निम्न में से गलत युग्म कौन-सा है ?

A. अधिगम का साइन सिद्धांत टोलमन –

B. अधिगम का क्षेत्रीय सिद्धांत लेविन

C सामाजिक अधिगम सिद्धांत – ब्रूनर

D. प्रयत्न त्रुटि अधिगम सिद्धांत थॉर्नडाइक

Ans. C

10. अधिगम बाधित। असमर्थ बच्चे अधिकतम होते हैं।

A. आक्रामक

B.संगठित

C. संगत

D. निम्न उपलब्धि

Ans. D

11. एक बालक, जो अधिकांशतः विद्यालय देर से आता है, पूर्णतया सत्याभासी बहाना प्रस्तुत करता है। उसके द्वारा प्रयुक्त रक्षा -युक्ति है: –

A. शोधन

B. आत्मीकरण

C. औचित्य-स्थापन

D. प्रत्यावर्तन

Ans. C

12. निम्न में से कौनसी सृजनशील बालक की विशेषता नहीं हैं?

A. विचारों की मौलिकता

B. स्वायत्त स्वायत्तता

C. संवेदनशीलता

D. दूसरों के विचारों की अस्वीकार्यता

Ans. D

13. निम्नलिखित में से कौन S-R अधिगम सिद्धांत से सम्बद्ध नहीं है?

A. थॉर्नडाइक

B. स्कीनर

C. पावलॉव

D. ब्रूनर

Ans. D

14. अच्छे समायोजन की विशेषता है?

A. सहनशीलता

B. आत्मविश्वास में कमी

C. संवेगात्मक अस्थिरता

D. अनियमित दिनचर्या

Ans. A

15. निम्नलिखित में से कौनसा स्पेन्जर के द्वारा दिया गया व्यक्तित्व का वर्गीकरण नहीं है?

A.सैद्धान्तिक

B. सुडौलकाय

C. कलात्मक

D. सामाजिक

Ans. B

Read More:-

REET 2022 Rajasthan GK: रीट परीक्षा के लिए ‘राजस्थान सामान्य’ ज्ञान के इन सवालों को जरूर पढ़ें

REET 2022: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र पर आधारित कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सवाल जो रीट परीक्षा रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं

रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button