RRB Group D

RRB Group D 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए पढ़ें ‘आधुनिक इतिहास’ से जुड़े यह रोचक सवाल!

Modern History MCQ For RRB Group D: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2022 से ऑनलाइन सीबीटी मोड में होगा । इस परीक्षा के लिए देशभर से करोड़ों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होने वाले इस परीक्षा का इंतजार काफी लंबे समय से अभ्यर्थियों के द्वारा किया जा रहा था। अब रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से विभिन्न चरणों में किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए यहां पर हम सामान्य ज्ञान के अंतर्गत आधुनिक इतिहास से जुड़े कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सवाल आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो कि आगामी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

अगस्त में आयोजित ग्रुप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है आधुनिक इतिहास के यह प्रश्न—RRB Group D Exam 2022 Modern History Important MCQ

1. भारत आने वाले प्रथम यूरोपी थे?

A. फ्रांसीसी

B. पुर्तगाल

C. डच

D. अंग्रेज

Ans- B

2. मुगल साम्राज्य के पतन का प्रमुख कारण था? 

A. अयोग्य उत्तराधिकारी

B. सैनिक अदक्षता 

C. आर्थिक दिवालापन

D. मराठों का उत्थान

Ans- A

3. प्लासी की लड़ाई (1757 ) में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने किया?

A. राबर्ट क्लाइव ने

B. हेक्टर मुनरो ने

C. वारेन हेस्टिग्स ने

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A

4. बंगाल का द्वैध शासन कब से कब तक चला ?

A. 1757 से 1767 तक

B. 1764 से 1793 तक

C. 1765 से 1772 तक

D. 1760 से 1793 तक

Ans- C

5. “गुरु नानक” निम्र में से किसके समकालीन थे ?

A. बाबर

B. सिकंदर लोदी

C. इब्राहिम लोदी

D. उपरोक्त सभी

Ans- D

6. किस सूफी संत द्वारा स्वर्ण मंदिर की नींव रखी गई ?

A. निजामुद्दीन औलिया

B. मियां मीर

C. सलीम चिश्ती

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- B

7. भारत में अंग्रेजों की लूट किस महत्त्वपूर्ण घटना के बाद शुरु हो गई थी ?

A. प्लासी के युद्ध के पश्चात्

B. बक्सर के युद्ध के पश्चात् 

C. कंपनी को भारत में व्यापार करने की अनुमति मिलने के पश्चात्

D. 1813 के चार्टर एक्ट के पश्चात्

Ans- A

8. अंग्रेजी शासन का प्रभाव किस क्षेत्र में अधिक पड़ा ?

A. आर्थिक

B. राजनीतिक

C. धार्मिक

D. मनावैज्ञानिक

Ans- A

9. ब्रिटिश काल में भारत में निम्नलिखित में से किस भू-राजस्व व्यवस्था को नहीं अपनाया गया?

A. स्थायी बंदोबस्त

B. रैय्यतवाडी व्यवस्था

C. महालवाडी व्यवस्था

D. दहसाला व्यवस्था

Ans- D

10. पुर्तगाली नाविक वास्कोडिगामा भारत के कालीकट बंदरगाह पहुंचा?

A. 20 मई 1498

B. 21 मई 1498

C. 22 मई 1997

D. 20 मई 1497

Ans- A

11. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

A. औरंगजेब की मृत्यु के समय मु० आजम अहमद नगर में था। 

B. मु० मुअज्जम अपने पिता की मृत्यु के समय जमरुड (अफगानिस्तान) नामक स्थल पर था।

C. कामबख्श औरंगजेब की मृत्यु के समय बीजापुर का सुबेदार था।

D. उपरोक्त सभी।

Ans- D

12. वर्ष 1798 ई० में लॉर्ड वेलेस्ली द्वारा प्रस्तावित सहायक संधि (Subsidiary Alliance) को स्वीकार करनेवाला सबसे पहला भारतीय शासक था?

A. अवध का नवाब 

B. हैदराबाद का निजाम

C. कर्नाटक का नवाब

D. मैसूर का राजा

Ans- B

13. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल व वायसराय था?

A. लॉर्ड हेस्टिग्स 

B. लॉर्ड कैनिंग

C. लॉर्ड माउंटबेटन

D. लॉर्ड कर्जन

Ans- B

14. गुरु ग्रंथ साहिब में किसकी वाणी सम्मिलित नहीं है?

A. कबीर दास 

B. रामानंद

C. नामदेव

D. सूरदास

Ans- D

15. किस सिख गुरु ने फारसी में ‘जफरनामा’ लिखा था?

A. गुरु हरिराय

B. गुरु हरिकिशन

C. गुरु गोविंद सिंह

D. गुरु तेगबहादुर

Ans- C

Read More:-

RRB Group D Static GK Practice Set 3: स्टैटिक जीके के इन सवालों से करें रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की बेहतर तैयारी!

RRB Group D Chemistry (Atomic Structure): परमाण्विक संरचना से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न जो ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं अभी पढ़े

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की नवीनतम अपडेट तथा अध्ययन नोट्स हेतु आप हमारी टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने ज्वाइन लिंक नीचे दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button