RRB NTPC
RRB NTPC CBT 2 [Level 4&6]: स्टेशन मास्टर सहित इन पदों के लिए मई में आयोजित होगी परीक्षा, जाने परीक्षा पैटर्न सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी

RRB NTPC CBT 2 level 4 and 6 exam pattern and post Details: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है कि पे लेवल 4 तथा 6 के लिए सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 9 व 10 मई 2022 को किया जाएगा. बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड पे लेवल के आधार पर अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित करेगा.
आपको बता दें कि 7वें CPC स्तरों में से प्रत्येक के लिए अलग CBT-2 परीक्षा आयोजित की जाएगी याने श्रेणीबद्ध कठिनाई स्तरों के साथ स्तर 2, 3, 4, 5, और 6 के 7वें CPC के आधार पर परीक्षाये ली जाएगी, साथ ही समान स्तर (7th CPC) के भीतर आने वाले सभी पदों में एक सामान्य द्वितीय चरण CBT होगा. यदि उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 7वें CPC पदों के एक से अधिक स्तरों के लिए पात्र हैं, तो उन्हें 7th CPC के प्रत्येक स्तर के लिए सामान्य प्रथम चरण CBT और तदनुरूपी द्वितीय चरण CBT देना होगा.
ये भी पढ़ें- RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2022 (Out): आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 की एग्जाम डेट जारी, यहाँ देखें अफ़िशल नोटिस
लेवल 4 व 6 के इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होगी CBT 2 परीक्षा
RRB NTPC CBT 2 परीक्षा अलग-अलग पे लेवल के आधार आयोजित की जाएंगी जिसमें लेवल 4 और 6 के लिए परीक्षाएं 9 तथा 10 मई 2022 को आयोजित होगी. लेबल वॉइस परीक्षा की जानकारी नीचे दी गई है
Post Name- Traffic Assistant (Graduate) Pay level 4 (7th CPC)
- पे लेवल 4 के अंतर्गत ट्राफिक असिस्टेंट (ग्रैजूएट) पद पर परीक्षा आयोजित होगी। CBT 2 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को Skill Test यानी कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट ( साइको टेस्ट) में बुलाया जाएगा.
- कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट में सफल अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर चयनित किए जाएंगे.
Post Name – Commercial Apprentice (Graduate) Pay level 6 (7th CPC)
- पे लेवल 6 के अंतर्गत कमर्शियल अप्रेंटिस ( ग्रेजुएट) पद पर परीक्षा आयोजित होगी.
- अभ्यर्थी को कमर्शियल अप्रेंटिस पद पर स्किल टेस्ट नहीं देना होगा.
Post Name- Station Master (Graduate) Pay level 6 (7th CPC)
- स्टेशन मास्टर पद पर भर्ती के लिए CBT 2 परीक्षा आयोजित होगी. जिसमें सफल अभ्यर्थी को Skill Test यानी कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट ( साइको टेस्ट) में बुलाया जाएगा.
- कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट ( साइको टेस्ट) में सफल अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर चयनित किए जाएंगे.
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern 2022
Sections | No. of Questions | Total Marks |
Mathematics | 35 | 35 |
General Intelligence and Reasoning | 35 | 35 |
General Awareness | 50 | 50 |
Total | 120 | 120 |
Note:
- परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी
- पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 की समय अवधि 120 मिनट है।
- प्रत्येक गलत उत्तर देने पर, उम्मीदवारों के 1/3 अंक की कटौती मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
RRB NTPC CBT 2 TOP History MCQ: परीक्षा के अंतिम दिनो में इतिहास के इन सवालों को जरूर पढ़ लेवें
रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।
RRB Group D
RRB भर्ती 2023: रेलवे में आने वाली है नौकरियों की भरमार, देखें जोन वाइज ग्रुप डी तथा सी पदों की वैकेंसी

RRB Group D /RRB Group C Recruitment 2023: दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शुमार इंडियन रेलवे में रेलवे में नौकरी हासिल करने की चाह रखने वाले बेरोज़गार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने फरवरी 2019 के बाद से भर्ती के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है तथा अब जल्द ही रेल मंत्रालय की ओर से ग्रुप डी तथा ग्रुप सी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेलवे में अभी 298973 सीट खाली है यह पद ग्रुप डी, ग्रुप सी, लोको पायलट, सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों के हैं. आपको बता दें कि रेलवे द्वारा साल 2019 में ग्रुप डी के एक लाख 3 हजार पदों पर भर्ती निकाली गई थी, इसके साथ ही यदि पैरामेडिकल और स्नातक एनटीपीसी को भी मिला लिया जाए तो यह संख्या 139000 हो जाती है. फिलहाल इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है.
साल के मध्य तक निकलेगी बंपर भर्तियां (RRB Recruitment 2023)
लाइव हिंदुस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा देश के सभी 21 आरआरबी से उनके जोन में रिक्त भर्तियों की जानकारी मांगी गई है. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक साल 2023 के मध्य तक लगभग डेढ़ लाख नई भर्तियां निकाली जा सकती हैं. जिसमें ग्रुप डी तथा ग्रुप सी पदों की संख्या सबसे अधिक होगी, इसके साथ ही रेलवे “ग्रुप ए और बी” के खाली पदों पर भी भर्ती करने का विचार कर रहा है. इन पदों पर भर्ती यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। आपको बता दें कि ग्रुप ए और बी में साल 2020 के बाद कोई बड़ी भर्ती नहीं निकाली गई है.
जानें किस जोन में कितने पद पर होगी भर्ती
Region | Expected Vacancy |
मध्य | 28606 |
पूर्व तट | 8278 |
पूर्व मध्य | 14439 |
पूर्व | 30327 |
मेट्रो | 1069 |
उत्तर मध्य | 18383 |
पूर्वोत्तर | 14118 |
पूर्वोत्तर सीमा | 15705 |
उत्तर | 38967 |
उत्तर पश्चिमी | 15207 |
दक्षिण मध्य | 16947 |
दक्षिण पूर्व मध्य | 8025 |
दक्षिण पूर्व | 17661 |
दक्षिण | 22357 |
दक्षिण पश्चिम | 6581 |
पश्चिम मध्य | 11636 |
पश्चिम | 30667 |
कुल | 298973 |
Indian Railway 2023 Recruitment: Frequently Asked Questions
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा अभी आधिकारिक तौर पर ग्रुप डी भर्ती का ऐलान नहीं किया गया है, परंतु मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जून 2023 तक नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in विजिट करें.
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निकालने वाली सभी भर्तियों के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाती है.
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे के विभिन्न 21 जोन में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन, स्टोर्स, मेडिकल और ट्रैफिक सहित 7 विभागों के लिए भर्ती की जाती हैं।
भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्ति- लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से की जाती है.
RRB NTPC
RRB NTPC Skill Test Result 2022 Out: रेल्वे एनटीपीसी स्किल टेस्ट का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करे चेक!

RRB NTPC Skill Test Result 2022 Release: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) की भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट 27 अगस्त 2022 को आयोजित किया गया था, जिसके माध्यम से रेलवे एनटीपीसी के 35208 पदों पर नियुक्ति कराई जाएगी। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिन भी अभ्यर्थियों ने रेलवे एनटीपीसी स्किल टेस्ट में अपना हिस्सा लिया था, अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट
Step-1 सबसे पहले आयोग के अधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाए
Step-2 होम पेज पर आपको ‘Click here to view the result for computer based typing skill test’ दिखेगा जिसपर आप क्लिक करे।
Step-3 इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करे।
Step-4 आरआरबी एनटीपीसी स्किल टेस्ट का रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने दिखाई देगा।
Step-5 इसे आप डाउनलोड करके भविष्य मे जरूरत के अनुसार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकलवा ले और अपने पास रखे।
इन पदों पर की जाएगी भर्ती
भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे में नॉनटेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) अपने अभियान के माध्यम से कुल 35208 रिक्त विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें क्लर्क, टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, टाइपिस्ट, कमर्शियल अप्रेंटिस और स्टेशन मास्टर जैसे पद शामिल हैं। वही लेवल 5 के लिए जूनियर अककौनट्स असिस्टेंट टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और सीनियर टाइम कीपर की नियुक्ति की जाएगी, तथा लेवल 2 मे अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर टाइम कीपर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
RRB Group D
रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर किया प्रदर्शन तो अभ्यर्थी हो सकते है सरकारी नौकरी के लिए अपात्र- RRB

RRB Recruitment 2022 Important Notice: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रेल्वे भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने से पहले परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थीयो के लिए एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में रेलवे ने छात्रों को अलर्ट करते हुए कहा कि रिजल्ट से जुड़ी फर्जी अफवाहों से छात्रों को बचना चाहिए। उम्मीदवारों को फर्जी खबरों पर विश्वास न करने व रिजल्ट की प्रतीक्षा करने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर महत्वपूर्ण जानकारी शेअर की है।
इसके अलावा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने छात्रों को अलर्ट किया है। अगर कोई भी छात्र रेलवे भर्ती के अंतर्गत जल्दी रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी प्रकार का आंदोलन प्रदर्शन करते हैं तो उनके खिलाफ दंडवत कार्यवाही की जाएगी।
बता दे कि लगभग दो सालों के समयंत्राल के पश्चात रेल्वे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रेलवे ग्रुप डी व रेल्वे NTPC की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया है इन परीक्षाओं का रिज़ल्ट जारी करने के लिए बोर्ड के द्वारा तेज़ी से काम किया जा रहा है तथा जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी करने को ले कर नोटिस जारी किया जा सकता है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आंदोलन तथा अफ़वाहों से बचने की दी सलाह-
बोर्ड ने रेलवे के उम्मीदवारों से फर्जी अफवाहों से बचने के लिए अपने ट्विटर एकाउंट में ट्वीट करते हुए कहा ‘’झूठ- रेल रोको आंदोलन को रेलवे संपत्ति नुकसान पहुंचाने से रेलवे के परिणाम जल्दी जारी कर दिए जाएंगे, सच्चाई- अगर कोई भी बहकावे में आकर रेल रोको आंदोलन में हिस्सा लेता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में किसी भी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने से वंचित कर दिया जाएगा
Read More:
RRB GROUP D Exam: ग्रुप डी परीक्षा में आपका स्कोर बढ़ा सकते हैं GK /GS के यह प्रश्न अवश्य पढ़ें!
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET 2023: ‘गणित पेडागोजी’ के ऐसे ही प्रश्न पूछे जाएंगे अगले माह होने वाली सीटेट परीक्षा में!
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET 2023: सीटेट परीक्षा में ‘लेव वाइगोत्सकी’ के सिद्धांत से पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न यहां पढ़ें!
-
Sanskrit3 years ago
Fruits Name in Sanskrit Language|| फलों के नाम संस्कृत में
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET EVS MCQ: महज कुछ ही दिनों बाद आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘पर्यावरण पेडागोजी’ के संभावित प्रश्न!
-
Uncategorized11 months ago
संस्कृत में मम परिचय | Mam Parichay Sanskrit Mein Class 10th
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET August 2023: ‘हिंदी पेडगॉजी’ पर आधारित कुछ इस लेबल के प्रश्नों का अध्ययन भी एक बार अवश्य करें!
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET 2023: ‘जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत’ पर आधारित परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न यहां पढ़ें!
-
CTET & Teaching2 months ago
CTET 2023: पर्यावरण के अंतर्गत ‘आश्रय’ (Shelter) से संबंधित कुछ ऐसे प्रश्न जो परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं!