REET 2022

REET L-1 EVS Teaching Methods: पर्यावरण शिक्षण विधियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न जो कि रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं अभी पढ़ें

EVS Teaching Methods For REET Exam: राजस्थान में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन जुलाई माह की 23 और 24 तारीख को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा होना संभव है, यदि आप भी रीट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आपके पास अब कुछ ही माह का समय बचा है। ऐसे में आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए एक रणनीति बनाकर पढ़ाई पर फोकस करना बेहद आवश्यक हो जाता है।

यहां पर हम राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट शेयर करते आ रहे हैं। इसी श्रंखला में आज हम पर्यावरण अध्ययन की शिक्षण विधियों पर आधारित प्रैक्टिस सेट लेकर आए हैं, जिसके माध्यम से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना पाएंगे।

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है पर्यावरण की शिक्षण विधियों से संबंधित प्रश्न—REET Level 1 EVS Teaching Methods Important Questions

Q. पर्यावरण शिक्षा से किसका विकास होता है ?

A. पर्यावरण जागरूकता

B. पर्यावरण व्यावहारिकता

C. पर्यावरण सचेतना

D. उपर्युक्त सभी

Ans- D

Q. पर्यावरण शिक्षा का अर्थ है?

A. पर्यावरण प्रदूषण पर लेख लिखना

B. पर्यावरण तकनीकी का विकास

C. पर्यावरण के संकट को पहचानना

D. पर्यावरण के बारे में जानकारी एवं कुशलता विकसित करना

Ans- D

Q. पर्यावरण शिक्षा का महत्व है?

A. जनसंख्या वृद्धि की समस्या को समझना

B. पर्यावरण असंतुलन की समस्या को समझना

C. विभिन्न खाद्य श्रृंखलाओं तथा पारिस्थितिकीय संतुलन को समझना

D. उपर्युक्त सभी

Ans- D

Q. कक्षा V की EVS की पाठ्यपुस्तक के किसी पाठ में ‘सोचिये और चर्चा कीजिए’ भाग में नीचे दिया गया कथन है- यदि आपके गाँव अथवा शहर में एक सप्ताह तक पेट्रोल व डीजल न हो तो क्या होगा?

A. छात्रों को पेट्रोल डीजल के स्रोतों के बारे में मूल्यांकन 

B.  छात्रों को तेल के न्यायसंगत उपयोग के बारे में संवेदनशील बनाना 

C. वास्तविक जीवन की चिन्ताओं को समझने हेतु कल्पना और सोचने विचारने की कुशलता को बढ़ावा देना 

D. पेट्रोल व डीजल के बारे में जागृति उत्पन्न करना

Ans- C

Q. जब एक विषय का संबंध उसी विषय की अन्य शाखाओं से स्थापित किया जाए तो यह कैसा सहसंबंध है ?

A. जीवन से

B. क्षैतिज

C. शीर्षात्मक

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C

9. जीव पर्यावरण पर सकारात्मक व नकारात्मक दोनों प्रभाव डालते हैं। यह कथन पर्यावरण का किस विषय से सह संबंध बनाता है?

A. भौतिक विज्ञान 

B. मौसम विज्ञान

C. जन्तु विज्ञान

D. वनस्पति विज्ञान

Ans- C

Q. पर्यावरण अध्ययन कक्षा III से V के लिए एक विषय क्षेत्र है, जो संकलित करता है?

A. विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की अवधारणाओं व मुद्दों को

B. पर्यावरणीय शिक्षा, सामाजिक अध्ययन व विज्ञान की अवधारणाओं व मुद्दों को 

C. विज्ञान की अवधारणाओं व मुद्दों को

D. पर्यावरणीय शिक्षा व विज्ञान की अवधारणाओं व मुद्दों को

Ans- B

Q. निम्न में से क्या पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में सही है? 

A. l व ll कक्षा के लिए पर्यावरण अध्ययन से जुड़े मुद्दे विज्ञापन व सामाजिक विज्ञान के द्वारा पढ़ाये जाते हैं  

B. l से II कक्षा के लिए भाषा व गणित के माध्यम से पर्यावरण अध्ययन पढ़ाया जाता है। 

C. II, III एवं IV की कक्षाओं के लिए पर्यावरण अध्ययन से जुड़े मुद्दे भाषा व गणित के माध्यम से पढ़ाये जाते हैं

D. पर्यावरण अध्ययन एक विषय है जो l से V तक की कक्षाओं में पढ़ाया जाता है। 

Ans- B

Q. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 में बहुभाषा को एक संसाधन के रूप में समर्थन दिया गया है, क्योंकि –

A. भाषागत पृष्ठभूमि के कारण कोई भी बालक पीछे न छूट जाये

B. यह एक तरीका है जिसमें प्रत्येक बालक सुरक्षित महसूस करें

C. यह बालकों को अपने पर विश्वास के लिए प्रोत्साहन देगा

D. उपर्युक्त सभी

Ans- D

Q. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 में भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विविधता को मानना, स्त्रियों के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी के दृष्टिकोण को बढ़ाने के प्रोग्राम का आयोजन एवं वृत्त चित्र तथा फिल्मों को एकत्र करना एवं दिखाना जिनके माध्यम से सुख शान्ति में वृद्धि हो, को सुझाया गया है ताकि –

A. शान्ति की शिक्षा दी जा सके

B.नागरिकता की शिक्षा दी सके 

C.मूल्यों की शिक्षा दी जा सके 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A

Read More:-

REET 2022 Psychology Model Paper: मनोविज्ञान से जुड़े ऐसे प्रश्न जो कि रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, जरूर पढ़ें

REET 2022: ‘राजस्थान के इतिहास’ पर आधारित ऐसे सवाल पूछे जाएंगे रीट परीक्षा में यहां पढ़े संभावित प्रश्न

इस आर्टिकल में पर्यावरण अध्ययन की शिक्षण विधियों पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों (EVS Teaching Methods For REET Exam 2022) का अध्ययन किया जो कि आगामी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा Notes प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button