RRB Group D

RRB Group D Exam 2022: ऐतिहासिक स्रोत एवं प्रागैतिहासिक काल के 15 संभावित प्रश्न,जो रेलवे परीक्षा मे पूछे जा सकते है!

RRB Group D Exam 2022 History Questions: रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी 2022 से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए परीक्षा स्थगित हो सकती है। परंतु रेलवे द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा तय समय पर ही प्रारंभ होगी। इसके साथ ही परीक्षा 2 चरणों में संपन्न होगी पहले चरण की परीक्षा 23 फरवरी से प्रारंभ होगी जिसमें 120 सवाल होंगे, जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा ।

परीक्षा को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन प्रैक्टिस सेट का अभ्यास करें। जिससे की परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। इस आर्टिकल में हम इतिहास के अंतर्गत ऐतिहासिक स्त्रोत्र एवं प्रागैतिहासिक काल से संबंधित ऐसे प्रश्न शेयर कर रहे हैं । जिनकी परीक्षा में पूछे जाने की प्रबल संभावना है, परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य करें ।

रेलवे परीक्षा दृष्टि से ऐतिहासिक स्रोत एवं प्रागैतिहासिक काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न —RRB Group D Exam 2022 History Important Questions

1. सबसे पुराना वेद कौन-सा है?

(a) यजुर्वेद

(b) ऋग्वेद

(c) सामवेद

(d) अथर्ववेद

Ans- b

2. पुरातात्विक विधा का अभिप्राय है ?

(a) सिक्कों का अध्ययन

(b) शिलालेखों का अध्ययन

(c) महाकाव्यों का अध्ययन 

(d) भूगोल का अध्ययन

Ans- b

3. निम्नलिखित में से किसने खरोष्ठी लिपि को पढ़ा था?

(a) प्रियदर्शी

(b) कॉलिन मैकेंजी

(c) अलेक्जैण्डर कनिंघम

(d) जेम्स प्रिंसेप

Ans- d

4. ऋग्वेद में सबसे पवित्र किस नदी का जिक्र था?

(a) सरस्वती

(b) गंगा

(c) यमुना (d) सिन्धु 

Ans- a

5. भारत के नामकरण के सन्दर्भ में ‘भारतवर्ष’ का उल्लेख किस ग्रन्थ में मिलता है?

(a) अष्टाध्यायी

(b) अर्थशास्त्र

(d) आचारांगसूत्र

(c) आर्यभट्टीयम

Ans- a

6. सिक्के के अध्ययन को क्या कहा जाता है?

(a) इक्नोग्राफी 

(b) एथेनोग्राफी

(c) एपीग्राफी

(d) न्यूमिस्मेटिक्स

Ans- d

7. शास्त्रीय संगीत के सिद्धान्त की विवेचना की गई है?

(a) ऋग्वेद में

(b) अथर्ववेद में

(c) यजुर्वेद में

(d) सामवेद में

Ans- d

8. निम्नलिखित में से किसका निवास स्थान होने के कारण भारत का नाम ‘आर्यावर्त’ पड़ा?

(a) भरत

(b) द्रविड़

(c) आर्य

(d) दुष्यन्त

Ans- c

9. आयुर्वेद अर्थात् ‘जीवन का विज्ञान’ का उल्लेख सर्वप्रथम मिलता है।

(a) आरण्यक में

(b) सामवेद में

(c) यजुर्वेद में

(d) अथर्ववेद में

Ans- d

10. विन्ध्य क्षेत्र के किस पाषाण स्थल से अधिकतम संख्या में मानव खोपड़ी का साक्ष्य मिला है?

 (a) मोरहाना पहाड़

(b) घाघरिया

(c) बाघाई खोर

(d) लेखहिया

Ans-d

11. मध्यपाषाणिक प्रसंग में पशुपालन के प्रमाण जहाँ मिले हैं, वह स्थान है?

(a) लघननाज 

(b) बीरभानपुर

(c) आदमगढ़

(d) चौपानीमाण्डो

Ans-c

12. किस वेद में सभा को ‘नरिष्ट’ अर्थात् सामूहिक वाद-विवाद या अनुल्लंघनीय कहा गया है?

(a) ऋग्वेद

(c) सामवेद

(b) यजुर्वेद

(d) अथर्ववेद

Ans- d

13. शुक्ल यजुर्वेद एवं कृष्ण यजुर्वेद का सम्बन्ध किस वेद से है?

(a) ऋग्वेद से 

(b) अथर्ववेद से

(c) यजुर्वेद से

(d) सामवेद से

Ans- c

14. फलक संस्कृति का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस काल से है? 

(a) निम्न पुरापाषाण काल

(b) मध्य पुरापाषाण काल

(c) कांस्य युग

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans-b

15. ‘त्रयी’ नाम है?

(a) तीनों वेदों का

(b) धम्म, संघ व बुद्ध का

(c) हिन्दू धर्म के तीन देवताओं का

(d) तीन मौसमों का

Ans- a

Read More:

RRB Group D Physics Practice Set 1: ग्रुप डी परीक्षा के लिए ‘भौतिक विज्ञान’ के 20 संभावित प्रश्न, यहां पढ़े!

RRB Group D Polity प्रैक्टिस सेट-1: भारत के ‘मूल अधिकार और नीति निदेशक तत्व’ से संबंधित सवाल,अभी पढ़िए

इस आर्टिकल में हमने RRB Group D परीक्षा के लिए ऐतिहासिक स्रोत एवं प्रागैतिहासिक काल से संबंधित महत्वपूर्ण (RRB Group D Exam 2022 History Questions) सवालों का अध्ययन किया, जो 23 फ़रवरी 2022 से शुरू होने वाली रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button