Group D Result 2022: इसी महीने जारी होगा रिजल्ट, फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार रहे अभ्यर्थी

RRB Group D Result 2022: रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा मे शामिल होने वाले अभ्यर्थी द्वारा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से प्रारंभ हुआ था जो कि 12 अक्टूबर तक 5 चरणों में चली थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा जल्द ही समाप्त होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर के इसी महीने में जारी कर दिया जाएगा। इस लेख में परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर माह में जारी करने के संबंध में जरूरी जानकारी प्रदान की गई है अधिक जानकारी के लिये आर्टिकल को पूरा पढे।

जनवरी मे होगी पीईटी परीक्षा

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों के लिए अगली प्रोसेस शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित (PET) की जाती है। ईस्टर्न रेलवे के अनुसार पीईटी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है, जो कि 3 जनवरी 2023 से प्रारंभ होगी। ऐसे में पूरी संभावना है कि परीक्षा का परिणाम दिसंबर माह के अंदर ही घोषित कर दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 दिन तक आयोजित की जाएगी जिसमें प्रतिदिन 1250 चयनित उम्मीदवार सम्मिलित होंगे।

इतने पदों पर हो रही है भर्ती

भारतीय रेलवे बोर्ड के द्वारा वर्ष 2019 में रेलवे में ग्रुप डी के 1.37 लाख पदों की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 1 करोड़ से अधिक थी। लेकिन परीक्षा में देरी होने के चलते 45 से 50 फ़ीसदी उम्मीदवार ही शामिल हो पाए थे।

How to Check RRB Group D Result


आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के परिणाम की लिंक ऑफिशल वेबसाइट पर एक्टिव हो जाने के पश्चात उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Step-1 सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं.

Step-2 इसके बाद RRB Group D Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

Step-3 अब आपको अपनी सभी जानकारी फिल अप करनी है.

Step-4 इसके पश्चात आपके सामने स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.

Step-4 रिजल्ट को आप डाउनलोड करें तथा आवश्यकतानुसार प्रिंट करवा ले.

ये भी पढ़ें-

RRB Group D Result 2022: इस दिन आ सकता है ग्रुप डी का रिजल्ट, इतने नंबर पर कर दे पीईटी की तैयारी

RRB Group D Document Verification Check List 2022: जल्द आने वाला है ग्रूप ड़ी रिज़ल्ट, तैयार रखें ये डॉक्युमेंट!

Leave a Comment