RRB Group D Static GK Practice Set 15: जुलाई माह में आयोजित होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा मे ‘स्टैटिक जीके’ के प्रश्न पूछे जा सकते हैं

RRB Group D Static GK MCQ: एक लाख से अधिक पदों पर आयोजित होने वाली आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा जुलाई माह में आयोजित की जाएगी। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा I इससे पहले यह परीक्षा फरवरी माह में आयोजित होने वाली थी।

यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको अपनी तैयारी पुनः प्रारंभ कर देनी चाहिए। ताकि परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। यहां पर हम स्टैटिक जीके (Static GK) के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करेंगे जो कि आगामी ग्रुप डी परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

स्टैटिक जीके महत्वपूर्ण प्रश्न जो आगामी ग्रुप डी में पूछे जा सकते हैं— Static GK Practice MCQ For RRB Group D Exam 2022

Q.1 नासा का डीप इम्पैक्ट अन्तरिक्ष मिशन कौन-से धूमकेतु केन्द्रक के विस्तृत चित्र लेने के लिए प्रयोग में लाया गया?

(A) हैली कॉमेट

(B) हेल-बॉप

(C) ह्याकुतेक

(D) टेम्पल-1

Ans- D

व्याख्या- नासा का डीप इम्पैक्ट अंतरिक्ष मिशन टेम्पल-1 से धूमकेतु केन्द्रक के विस्तृत चित्र लेने के लिए प्रयोग में लाया गया। डीप इम्पैक्ट मिशन को NASA द्वारा 3 जुलाई 2005 को छोड़ा गया जो 4 जुलाई 2005 को टेम्पल-1 धूमकेतु के सतह पर पहुँचा।

Q.2 पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया था?

(A) देविका रानी रोरिक को 

(B) वी. एन. सरकार को

(C) पृथ्वीराज कपूर को 

(D) पंकज मलिक को

Ans- A

व्याख्या- पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देविका रानी रोरिक को प्रदान किया गया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत में सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1969 में की गई थी।

Q.3 होमी भाभा पुरस्कार किस क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है?

(A) सैद्धान्तिक भौतिकी

(B) नाभिकीय ऊर्जा

(C) लेसर भौतिकी

(D) अन्तरिक्ष अनुसन्धान

Ans- B

व्याख्या- होमी भाभा पुरस्कार नाभिकीय ऊर्जा क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु दिया जाता है। होमी जहांगीर भाभा भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक थे। इनके में ही नाभिकीय ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान करने वाले वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। होमी जहांगीर भाभा ने डॉक्टरेट की उपाधि कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से हासिल की थी। भाभा ने 1945 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च की स्थापना की भाभा 1947 में भारत सरकार द्वारा गठित परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।

Q.4 INTERPOL का मुख्यालय स्थित है?

(A) पेरिस में 

(B) ल्योन में 

(C) लंदन में 

(D) न्यूयॉर्क में

Ans- B

व्याख्या-  INTERPOL का मुख्यालय ल्योन (फ्रांस) में स्थित है। INTERPOL का पूर्ण रूप है- International Criminal Police Organisation यह दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस संगठन है। भारत इसका संस्थापक सदस्य है। इसका मुख्य कार्य अंतर्राष्ट्रीय अपराध से लड़ने हेतु सदस्य देशों की पुलिस को एक साथ काम करने हेतु सक्षम बनाना है।

Q.5 प्रधानमंत्री का निवास किस मार्ग पर स्थित है?

(A) 24, सक्सेस ड्राइव

(B) 10 डाउनिंग स्ट्रीट

(C) 7 लोक कल्याण मार्ग 

(D) रेड कोर्स रोड 

Ans- C

व्याख्या-  प्रधानमंत्री का निवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्थित है। इस मार्ग का पुराना नाम 7 रेस कोर्स रोड था। इस मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री आवास के बंगले का नक्शा रॉबर्ट टॉर रसेल ने बनाया था।

Q.6 राजस्थान के उस शासक का नाम बताइए, जिन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई?

(A) महाराणा फतह सिंह (उदयपुर) 

(B) महाराजा उम्मेद सिंह (जोधपुर)

(C) महाराजा मानसिंह द्वितीय (जयपुर) 

(D) महाराजा गंगा सिंह (बीकानेर)

Ans- C

व्याख्या- राजस्थान के शासक महाराजा मानसिंह द्वितीय (जयपुर) ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। BHU को ही ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ के नाम से भी जानते हैं।

Q.7 गांधी शांति पुरस्कार की शुरुआत हुई थी

(A) 1991 में

(B) 1993 में

(C) 1995 में

(D) 1996 में

Ans- C

व्याख्या- गांधी शांति पुरस्कार की शुरुआत 1995 में हुई थी। यह पुरस्कार महात्मा गांधी के 125वीं जयन्ती के अवसर पर शुरू किया गया था। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक अधिकारों को गांधीवादी तरीकों द्वारा प्राप्त किया है।

Q.8 ‘सेई सोब अन्धकार’ पुस्तक की लेखिका हैं

(A) अमृता प्रीतम

(B) अरुन्धती राय

(C) आशापूर्णा देवी 

(D) तस्लीमा नसरीन

Ans- D

व्याख्या- ‘सेई सोब अन्धकार’ पुस्तक की लेखिका तस्लीमा नसरीन हैं। तस्लीमा नसरीन बांग्लादेश की बागी लेखिका हैं।

Q.9 मंगलयान (Mangalyaan) कहाँ से लांच किया गया था?

(A) चेन्नई

(B) श्रीहरिकोटा

(C) ट्रास्त्रे

(D) गोपालपुर, समुद्र पर

Ans- B

व्याख्या- मंगलयान (Mangalyaan), श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से छोड़ा गया था। मंगलयान भारत का प्रथम मंगल अभियान था, जिसे 5 नवम्बर 2013 को मंगल ग्रह की परिक्रमा हेतु छोड़ा गया था।

Q.10 ‘गांधी शांति पुरस्कार’ ये वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है?

(A) केवल व्यक्तियों को

(B) केवल संस्थाओं को

(C) व्यक्तियों और संस्थाओं को

(D) संस्थाओं के समूह को 

Ans- C

व्याख्या-  ‘गांधी शांति पुरस्कार’ व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है।

Q.11 शान्ति स्वरूप भटनागर वार्षिक पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिया जाता है?

(A) विज्ञान और तकनीक

(B) साहित्य

(C) जनजातीय कला शैली 

(D) भारतीय शास्त्रीय संगीत 

Ans- A

व्याख्या- शांति स्वरूप भटनागर वार्षिक पुरस्कार विज्ञान और तकनीक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु दिया जाता है।यह पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोध कर रहे 45 वर्ष की आयु तक के भारतीय नागरिक, ओवरसीज सिटीजेन ऑफ इंडिया और भारतीय मूल के लोगों को दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1958 ई० में की गई थी।

Q.12 मधुबनी कला क्या है?

(A) कहानी कहने की कला

(B) गुजरात की कला

(C) बिहार में प्रचलित लोक कला 

(D) शहद निकालने की कला

Ans- C

व्याख्या- मधुबनी कला बिहार में प्रचलित लोक कला है। ये चित्रकला जन्म, विवाह और त्यौहारों जैसे शुभ अवसरों पर निर्मित की जाती है।

Read more:-

RRB Group D Biology Practice Set 10: जुलाई से आयोजित होने वाली रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पूछे जाएंगे ‘जीव विज्ञान’ से संबंधित यह सवाल, अभी पढ़े

RRB Group D Art and Culture Mcq: ग्रुप डी परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है ‘कला और संस्कृति’ के ये प्रश्न अभी पढ़ें

इस आर्टिकल में हमने RRB Group D परीक्षा के लिए ‘स्टैटिक जीके’ ( RRB Group D Static GK MCQ) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, रेल्वे ग्रूप डी परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए हमारे Telegram channel के सदस्य जरूर बने।

Leave a Comment