Connect with us

MPTET

MP Samvida Varg 3: यदि देने जा रहे हैं MPTET की परीक्षा तो ‘पर्यावरण पेडगॉजी’ के इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें ले

Published

on

EVS Pedagogy MCQ For MP Samvida Varg 3: मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2022 से 26 मार्च 2022 तक किया जाना है। जिसके लिए 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।इस परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे । परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह सभी विषयों पर ध्यान दें जिससे कि परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की जा सके I यहां पर हमने पर्यावरण पेडगॉजी के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर किए हैं। जो कि परीक्षा में पूछे जा सकते है। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य करें ।

MPTET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं पर्यावरण पेडगॉजी के कुछ ऐसे प्रश्न — EVS Pedagogy Practice Questions For MP Samvida Varg 3

Q1.अभिभावक शिक्षक अन्तःक्रियाओं को उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य है?

[a] पुनर्बलन और सुधार के लिए बच्चे की योग्यताओं और कमजोरियों के बारे में चर्चा करना

[b] एक-दूसरे के साथ सामाजिक सम्बन्ध विकसित करना

[c] एक-दूसरे की कमियों को उजागर करना

[d] विद्यालय में हो रहे क्रियाकलापों के बारे में जानकारी को साझा करना

Ans:- (a)

Q2. शालिनी ने कक्षा IV के विद्यार्थियों को विज्ञान केन्द्र दिखाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण की योजना बनाई है। नीचे दिया गया कौन-सा सामान्य निर्देश इस भ्रमण के लिए अप्रसांगिक है

[a] अपना दिनभर का पूरा बस्ता लेकर आना

[b] प्रदर्शन के समय अपनी शंकाओं के विषय में प्रश्न पूछना

[c] बिना मुझे सूचित किए कहीं न जाना

[d] अपने साथ पेन और नोटपैड ले जाना

Ans:- (a)

Q3. प्राथमिक स्तर की अच्छी EVS पाठ्यचर्या में होना चाहिए?

[a] पाठ के अन्त में अधिक अभ्यास-प्रश्न सम्मिलित करना

[b] अपने आस-पास को खोजने के अवसर प्रदान करना

[c] संकल्पनाओं की विस्तृत व्याख्या पर अधिक एकाग्रता

[d] पदों की यथार्थ परिभाषा पर अधिक बल देना

Ans:- (b)

Q4. प्राथमिक स्तर वृक्षों के संरक्षण की संकल्पना के बारे में विद्यार्थियों को संदेवनशील बनाने के लिए नीचे दिया गया कौन-सा क्रियाकलाप उपयुक्त नहीं है ?

[a] वृक्षों पर नारा-लेखन प्रतियोगिता आयोजित करना

[b] प्रत्येक छात्र को एक वृक्ष को अपनाकर उसकी देखरेख के लिए प्रोत्साहित करना

[c] बच्चों को लकड़ी के लट्ठों का भण्डार दिखाना

[d] वृक्षों पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित करना

Ans:- (c)

Q5. निम्नलिखित में कौन-सा क्रिया-कलाप अन्ततः पर्यावरण को हानि पहुँचाता है ?

[a] ऊँचे स्तर में संगीत

[b] अधिक वृक्ष लगाना

[c] तालाब में कुछ मछलियाँ डालना

[d] जंगलों की कटाई

Ans:- (d)

Q6. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने का उद्देश्य निरूपित है ?

[a] अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिये बच्चों को सूचना देना कि उन्हें कौन-सी पुस्तके पढ़नी चाहिए

[b] विद्यालय में बच्चों के अनुभवों को बाहरी दुनिया में जोड़ना

[c] बच्चों को तकनीकी शब्दावली और परिभाषाओं से परिचित कराना

[d] पर्यावरण अध्ययन से सम्बन्धित तकनीकी शब्दों का आकलन

Ans:- (b)

Q7. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में कहानियों और कविताओं का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है। पर्यावरण अध्ययन में इनके उपयोग का मुख्य उद्देश्य है।

[a] कक्षा की विविधता की पूर्ति

[b] भाषिक कौशलों को बढ़ावा देना

[c] सीखने के लिए संदर्भगत वातावरण प्रदान करना

[d] पाठों को आनन्ददायक बनाना।

Ans:- (c)

Q8.प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन को सिखाने-सीखने में कहानियाँ एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। पर्यावरण अध्ययन के कक्षा-कक्ष में कहानी सुनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे कम उपयुक्त कारण है ?

[a] कहानियाँ अनेक विषय-क्षेत्रों को छूती हैं।

[b] कहानियां में व्यक्तियों के अनुभव शामिल होते हैं

[c] कहानियाँ कक्षा प्रबंधन में सहायता करती हैं।

[d] कहानियाँ पर्यावरण अध्ययन अवधारणाओं में संबंध जोड़ने के लिए संदर्भ उपलब्ध कराती हैं

Ans:- (c)

Q9. प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन के लिए निम्नलिखित सभी सामान्य उपागमों को अनुपालन किया जाना है, केवल इसे / इन्हें छोड़कर

[a] मूर्त से अमूर्त

[b] सरल से कठिन

[c] स्थानीय से वैश्विक

[d] अमूर्त से मूर्त

Ans:- (d)

Q10. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तक पाठ्य-पुस्तक में प्रयुक्त भाषा?

[a] रूखी और बच्चों के द्वारा समझने में कठिन होनी चाहिए

[b] परिभाषाओं पर बल देते हुए औपचारिक बनाई जानी चाहिए

[c] तकनीकी और औपचारिक होनी चाहिए

[d] बच्चे की दिन-प्रतिदिन की भाषा से सम्बद्ध होनी चाहिए।

Ans:- (d)

Q11. हमारे अपने प्राकृति परिवेश में घटित होने वाली विभिन्न घटनाओ के कारणों का पता लगाने के लिए पर्यावरण विषय में किस विषय को सम्मिलित कर सकते है?

[a] भूगोल को

[b] इतिहास को

[c] भौतिक विज्ञान को

[d] रसायन विज्ञान को

Ans:-(c)

Q12. पर्यावरण शिक्षा के अन्तर्गत विभिन्न विषयों के कारण हम कह सकते हैं कि?

[a] यह एक जटिल विषय है

[b] इसका पाठ्यक्रम विस्तृत है

[c] इसका पाठ्यक्रम अनिश्चित है

[d] इनमें से कोई नहीं

Ans:- (b)

Q13.पर्यावरण के साथ विकास जाना जाता है?

[a] नियोजित विकास

[b] वैज्ञानिक विकास

[c] सामाजिक विकास

[d] पारिस्थितिकी मित्र विकास

Ans:- (a)

Q14. विद्यालयों में समावेश मुख्यतः केन्द्रित होता है?

[a] सम्पूर्ण कक्षा की कीमत पर निर्योग्य बच्चों की आवश्कताओं को पूरा करने पर

[b] विद्यालयों में निरक्षर अभिभावकों की शैक्षिक आवश्यकताओं पर

[c] विशिष्ट श्रेणी वाले बच्चों के लिए सूक्ष्मातिसूक्ष्म प्रावधानों के निर्माण पर

[d] केवल निर्योग्य छात्रों की आवश्यकताओं को पूर्ण करने पर

Ans:- (c)

Q15. एक नव-नियुक्त पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में पढ़ाई से पहले आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी?

[a] शिक्षार्थियों के लिये पाठानुसार विस्तृत नोट्स तैयार करना

[b] शिक्षार्थियों का समाज-सांस्कृतिक प्रोफाइल / विवरण तैयार करना

[c] पहले से पाठ-योजना तैयार करना

[d] कक्षा में धीमी गति से सीखने वाले शिक्षार्थियों की पहचान करना

Ans:- (c)

ये भी पढे:-

MP Samvida Varg 3 EVS Final Revision: परीक्षा से पूर्व NCERT पर बेस्ड ‘पर्यावरण अध्ययन’ के ये प्रश्न

MP Samvida Varg 3 Bal Vikas Practice Set: परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र’ के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न, जरूर पढ़े

यहां पर हमने मध्य प्रदेश संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा के लिए पर्यावरण पेडगॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्नों (EVS Pedagogy MCQ For MP Samvida Varg 3) का अध्ययन किया। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और MPTET सहित अन्य TET एग्जाम के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने, लिंक नीचे दी गई है।

Join us on Telegram Click Here (MPTET Special)
Follow us on Twitter Click Here
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MPTET

MP Teacher Vacancy: दिवाली बाद शुरू होगी 18,527 मध्यप्रदेश के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, जाने! कितना हो सकता है कटऑफ

Published

on

By

MP TET Grade 3 Expected Cutoff 2022: मध्यप्रदेश की प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) मे शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार मध्यप्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के निर्देश जारी किए गए है जिसके अंतर्गत यह प्रक्रिया दिवाली के बाद जारी कर दी जाएगी। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिये स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संयुक्त काउंसलिंग की जायेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग के 7 हजार 429 और जनजातीय कार्य विभाग के 11 हजार 98, इस प्रकार कुल 18 हजार 527 पदों पर एक साथ भर्ती की जायेगी। बात दे कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल शिक्षक भर्ती नियम 2018 मे संशोधन किए गये है, जिसके अनुसार कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को MPTET परीक्षा मे 60% अंक के वजाय 50% अंक मे ही उत्तीर्ण कर दिया जाएगा। इसके परीक्षा मे विभिन्न केटेगरी के अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिसके अंतर्गत सभी वर्ग के भिन्न भिन्न कटऑफ रहेंगे, आज के इस लेख मे हम आपको मध्यप्रदेश के शिक्षक भर्ती प्रक्रिया मे अनुमानित कटऑफ के वारे मे बताएंगे। जानने के लिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहे।

क्या होगा ? भर्ती प्रक्रिया के लिए अनुमानित कटऑफ, यहां देखें

शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह मे कराई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा मे उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के मार्क्स के अनुसार की जाएगी, जिसमे विभिन्न केटेगरी के अलग अलग कटऑफ रहेंगे। बता दे कि कटऑफ मार्क्स मे पास होने अभ्यर्थी को अगले चरण यानि डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन करना होगा।


OBC केटेगरी की बात करे तो मेल कैंडिडेट के लिए 106 और फीमैल के लिए 102 अंक का कटऑफ हो सकता है।
जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण मे पहुचने के लिए मेल 111 व फीमैल के लिए 105 अंक के कटऑफ का प्रबधान रखा गया है।


EWS वर्ग के कैंडिडेट मे कटऑफ का प्रावधान इस प्रकार है इसमे मेल के लिए 104 अंक व फीमैल 100 अंक है।
SC वर्ग मे मेल कैंडिडेट को 94 व फीमैल कैंडिडेट को 91 अंक की आवश्यकता चयन प्रक्रिया मे रहेगी।


ST वर्ग की बात करे तो, इस वर्ग के उम्मीदवारों मे मेल को 89 अंक व फीमैल उम्मीदवार को 87 अंक के कटऑफ रहेंगे।
जो भी अभ्यर्थी विकलांक के अंतर्गत आते है तो उन्हे कॉउन्सलिंग मे पास होने के लिए 85 मेल के लिए तथा 81अंक फीमैल के लिए आवश्यक है।

बता दे कि: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा संविदा वर्ग 3 परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2022 को किया गया था जिसके परिणाम जारी होने के बाद, भर्ती प्रक्रिया वेरिफिकेशन और काउंसलिंग के द्वारा होगी।

Read more:

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2022: प्रदेश में 18,527 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती जल्द, शिक्षक भर्ती नियम-2018 में हुए बदलाव

Continue Reading

MPTET

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2022: प्रदेश में 18,527 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती जल्द, शिक्षक भर्ती नियम-2018 में हुए बदलाव

Published

on

By

MP PRT bharti 2022 (मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती): मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति कराई जानी है। बता दें, इस वर्ष विभाग द्वारा शिक्षक भर्ती नियम-2018 में परिवर्तन किया गया है। किए गए परिवर्तन के अनुसार अनारक्षित प्रवर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के उत्तीर्ण अंक को 60% से घटकर 50% कर दिया गया है। इन संशोधन के अनुसार परिणाम तैयार करने के बाद अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में नियुक्ति के लिए काउन्सलिंग प्रक्रिया आयोजित कराई जाएगी।

18,527 पदों पर कराई जानी है नियुक्ति

इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के कुल 18,527 प्राथमिक शिक्षक पदों (MP PRT Post) पर नियुक्ति कराई जानी है। इनमें से 7,429 पद मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षक विभाग के हैं। शेष 110,98 पद जनजातीय कार्य विभाग में रिक्त हैं। बता दें, इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग तथा मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग द्वारा काउन्सलिंग प्रक्रिया संयुक्त रूप से चलाई जाएगी। यह काउन्सलिंग प्रक्रिया अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से प्रारम्भ होगी।

विभाग नें ट्वीट के जरिये दी जानकारी

आपको बता दें, इन नियुक्तियों के संबंध में मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया था। विभाग नें इस ट्वीट में बताया, कि प्रदेश में 18527 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति कराई जाएगी। इसके साथ ही विभाग नें ट्वीट पर इन नियुक्ति से संबन्धित एक पोस्टर भी शेयर किया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार नें भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इन नियुक्ति से संबन्धित कुछ ट्वीट किए हैं। अभ्यर्थी विभाग द्वारा किया गया ट्वीट नीचे दिख रही ब्लू लिंक के माध्यम से देख सकते हैं-

ये भी पढ़ें-

MP Samvida Varg 3 Result Declear: मध्य प्रदेश संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, चेक करें कट ऑफ मार्क तथा परीक्षा परिणाम

Continue Reading

MPTET

MP Samvida Varg 3 Result Declear: मध्य प्रदेश संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, चेक करें कट ऑफ मार्क तथा परीक्षा परिणाम

Published

on

MP Samvida Varg 3 Result Out (MPTET Exam 2022 Result): मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा MPTET यानी संविदा शिक्षक वर्ग 3 भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार शाम 6:00 बजे जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppeb.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं। आपको बता दें कि एमपी पीईबी द्वारा यह परीक्षा 5 मार्च से 29 मार्च तक ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी लगभग 4 माह के इंतजार के बाद पीईबी द्वारा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है.

MPTET Grad 3 Cut-Off 2022

PEB द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) ग्रेड 3 के लिए कैटिगरी वाइज कट ऑफ निर्धारित किया गया है. जिसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60% तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 55% अंक लाना जरूरी है, आपको बता दें कि यह न्यूनतम अंक है जिसे हासिल करने वाले अभ्यर्थी को एमपी टीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाएगा तथा अभ्यर्थी एमपी टेट सर्टिफिकेट प्राप्त करने का हकदार होगा. मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी शिक्षकों का चयन एमपी टीईटी परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर होगा.

कैसे चेक करें परीक्षा परिणाम

  • एमपी टीईटी परीक्षा परिणाम जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई रहे दे रहे प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2020 रिजल्ट पर क्लिक करें
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा अपना रोल नंबर/ एप्लीकेशन नंबर/ डेट ऑफ बर्थ डालकर सबमिट करें
  • आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा इसे डाउनलोड कर ले वह प्रिंट आउट ले लेंवें

Direct Download Link MPTET Exam (MP PEB Samvida varg 3 Result 2022)

ये भी पढ़ें-

CTET 2022 EVS PEDAGOGY Set 2: दिसंबर में होने वाली CTET परीक्षा में पूछे जाएंगे, EVS पेडागोजी से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, अभी पढ़े

Continue Reading

Trending