MPTET

MP Samvida Varg 3: यदि देने जा रहे हैं MPTET की परीक्षा तो ‘पर्यावरण पेडगॉजी’ के इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें ले

EVS Pedagogy MCQ For MP Samvida Varg 3: मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2022 से 26 मार्च 2022 तक किया जाना है। जिसके लिए 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।इस परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे । परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह सभी विषयों पर ध्यान दें जिससे कि परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की जा सके I यहां पर हमने पर्यावरण पेडगॉजी के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर किए हैं। जो कि परीक्षा में पूछे जा सकते है। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य करें ।

MPTET परीक्षा में पूछे जा सकते हैं पर्यावरण पेडगॉजी के कुछ ऐसे प्रश्न — EVS Pedagogy Practice Questions For MP Samvida Varg 3

Q1.अभिभावक शिक्षक अन्तःक्रियाओं को उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य है?

[a] पुनर्बलन और सुधार के लिए बच्चे की योग्यताओं और कमजोरियों के बारे में चर्चा करना

[b] एक-दूसरे के साथ सामाजिक सम्बन्ध विकसित करना

[c] एक-दूसरे की कमियों को उजागर करना

[d] विद्यालय में हो रहे क्रियाकलापों के बारे में जानकारी को साझा करना

Ans:- (a)

Q2. शालिनी ने कक्षा IV के विद्यार्थियों को विज्ञान केन्द्र दिखाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण की योजना बनाई है। नीचे दिया गया कौन-सा सामान्य निर्देश इस भ्रमण के लिए अप्रसांगिक है

[a] अपना दिनभर का पूरा बस्ता लेकर आना

[b] प्रदर्शन के समय अपनी शंकाओं के विषय में प्रश्न पूछना

[c] बिना मुझे सूचित किए कहीं न जाना

[d] अपने साथ पेन और नोटपैड ले जाना

Ans:- (a)

Q3. प्राथमिक स्तर की अच्छी EVS पाठ्यचर्या में होना चाहिए?

[a] पाठ के अन्त में अधिक अभ्यास-प्रश्न सम्मिलित करना

[b] अपने आस-पास को खोजने के अवसर प्रदान करना

[c] संकल्पनाओं की विस्तृत व्याख्या पर अधिक एकाग्रता

[d] पदों की यथार्थ परिभाषा पर अधिक बल देना

Ans:- (b)

Q4. प्राथमिक स्तर वृक्षों के संरक्षण की संकल्पना के बारे में विद्यार्थियों को संदेवनशील बनाने के लिए नीचे दिया गया कौन-सा क्रियाकलाप उपयुक्त नहीं है ?

[a] वृक्षों पर नारा-लेखन प्रतियोगिता आयोजित करना

[b] प्रत्येक छात्र को एक वृक्ष को अपनाकर उसकी देखरेख के लिए प्रोत्साहित करना

[c] बच्चों को लकड़ी के लट्ठों का भण्डार दिखाना

[d] वृक्षों पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित करना

Ans:- (c)

Q5. निम्नलिखित में कौन-सा क्रिया-कलाप अन्ततः पर्यावरण को हानि पहुँचाता है ?

[a] ऊँचे स्तर में संगीत

[b] अधिक वृक्ष लगाना

[c] तालाब में कुछ मछलियाँ डालना

[d] जंगलों की कटाई

Ans:- (d)

Q6. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने का उद्देश्य निरूपित है ?

[a] अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिये बच्चों को सूचना देना कि उन्हें कौन-सी पुस्तके पढ़नी चाहिए

[b] विद्यालय में बच्चों के अनुभवों को बाहरी दुनिया में जोड़ना

[c] बच्चों को तकनीकी शब्दावली और परिभाषाओं से परिचित कराना

[d] पर्यावरण अध्ययन से सम्बन्धित तकनीकी शब्दों का आकलन

Ans:- (b)

Q7. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में कहानियों और कविताओं का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है। पर्यावरण अध्ययन में इनके उपयोग का मुख्य उद्देश्य है।

[a] कक्षा की विविधता की पूर्ति

[b] भाषिक कौशलों को बढ़ावा देना

[c] सीखने के लिए संदर्भगत वातावरण प्रदान करना

[d] पाठों को आनन्ददायक बनाना।

Ans:- (c)

Q8.प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन को सिखाने-सीखने में कहानियाँ एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। पर्यावरण अध्ययन के कक्षा-कक्ष में कहानी सुनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे कम उपयुक्त कारण है ?

[a] कहानियाँ अनेक विषय-क्षेत्रों को छूती हैं।

[b] कहानियां में व्यक्तियों के अनुभव शामिल होते हैं

[c] कहानियाँ कक्षा प्रबंधन में सहायता करती हैं।

[d] कहानियाँ पर्यावरण अध्ययन अवधारणाओं में संबंध जोड़ने के लिए संदर्भ उपलब्ध कराती हैं

Ans:- (c)

Q9. प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन के लिए निम्नलिखित सभी सामान्य उपागमों को अनुपालन किया जाना है, केवल इसे / इन्हें छोड़कर

[a] मूर्त से अमूर्त

[b] सरल से कठिन

[c] स्थानीय से वैश्विक

[d] अमूर्त से मूर्त

Ans:- (d)

Q10. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तक पाठ्य-पुस्तक में प्रयुक्त भाषा?

[a] रूखी और बच्चों के द्वारा समझने में कठिन होनी चाहिए

[b] परिभाषाओं पर बल देते हुए औपचारिक बनाई जानी चाहिए

[c] तकनीकी और औपचारिक होनी चाहिए

[d] बच्चे की दिन-प्रतिदिन की भाषा से सम्बद्ध होनी चाहिए।

Ans:- (d)

Q11. हमारे अपने प्राकृति परिवेश में घटित होने वाली विभिन्न घटनाओ के कारणों का पता लगाने के लिए पर्यावरण विषय में किस विषय को सम्मिलित कर सकते है?

[a] भूगोल को

[b] इतिहास को

[c] भौतिक विज्ञान को

[d] रसायन विज्ञान को

Ans:-(c)

Q12. पर्यावरण शिक्षा के अन्तर्गत विभिन्न विषयों के कारण हम कह सकते हैं कि?

[a] यह एक जटिल विषय है

[b] इसका पाठ्यक्रम विस्तृत है

[c] इसका पाठ्यक्रम अनिश्चित है

[d] इनमें से कोई नहीं

Ans:- (b)

Q13.पर्यावरण के साथ विकास जाना जाता है?

[a] नियोजित विकास

[b] वैज्ञानिक विकास

[c] सामाजिक विकास

[d] पारिस्थितिकी मित्र विकास

Ans:- (a)

Q14. विद्यालयों में समावेश मुख्यतः केन्द्रित होता है?

[a] सम्पूर्ण कक्षा की कीमत पर निर्योग्य बच्चों की आवश्कताओं को पूरा करने पर

[b] विद्यालयों में निरक्षर अभिभावकों की शैक्षिक आवश्यकताओं पर

[c] विशिष्ट श्रेणी वाले बच्चों के लिए सूक्ष्मातिसूक्ष्म प्रावधानों के निर्माण पर

[d] केवल निर्योग्य छात्रों की आवश्यकताओं को पूर्ण करने पर

Ans:- (c)

Q15. एक नव-नियुक्त पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में पढ़ाई से पहले आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी?

[a] शिक्षार्थियों के लिये पाठानुसार विस्तृत नोट्स तैयार करना

[b] शिक्षार्थियों का समाज-सांस्कृतिक प्रोफाइल / विवरण तैयार करना

[c] पहले से पाठ-योजना तैयार करना

[d] कक्षा में धीमी गति से सीखने वाले शिक्षार्थियों की पहचान करना

Ans:- (c)

ये भी पढे:-

MP Samvida Varg 3 EVS Final Revision: परीक्षा से पूर्व NCERT पर बेस्ड ‘पर्यावरण अध्ययन’ के ये प्रश्न

MP Samvida Varg 3 Bal Vikas Practice Set: परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र’ के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न, जरूर पढ़े

यहां पर हमने मध्य प्रदेश संविदा शाला शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा के लिए पर्यावरण पेडगॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्नों (EVS Pedagogy MCQ For MP Samvida Varg 3) का अध्ययन किया। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और MPTET सहित अन्य TET एग्जाम के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने, लिंक नीचे दी गई है।

Join us on Telegram Click Here (MPTET Special)
Follow us on Twitter Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button